ACB Raid : SDM ऑफिस में ACB की रेड…! काजल मीणा सहित 3 अरेस्ट…रिश्वत लेते पकड़े गए…बैग से 4 लाख कैश बरामद

News Power Zone
3 Min Read
ACB Raid
करौली, 17 अप्रैल। ACB Raid : राजस्थान के करौली जिले में ACB ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नादौती की SDM काजल मीणा को 60 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई में उनके रीडर और क्लर्क को भी अरेस्ट किया गया है, जबकि क्लर्क के बैग से 4 लाख रुपये का संदिग्ध कैश बरामद हुआ है। राजस्थान के करौली जिले में ACB ने एक हाई प्रोफाइल घूसकांड का खुलासा करते हुए नादौती SDM काजल मीणा, उनके रीडर दिनेश सैनी और क्लर्क प्रवीण धाकड़ को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई 16 अप्रैल 2026 को की गई, जब ACB टीम ने SDM कार्यालय में छापा मारकर तीनों को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया।

1 लाख की डिमांड, 60 हजार में डील

ACB के महानिदेशक गोविंद गुप्ता के अनुसार, सवाई माधोपुर ACB चौकी में एक परिवादी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि जमीन की तकसीम के आदेश के बदले SDM काजल मीणा रिश्वत मांग रही हैं। शुरुआत में 1 लाख रुपये की मांग की गई, लेकिन बाद में सौदा 60 हजार रुपये में तय हुआ, जिसमें 50 हजार SDM और 10 हजार रीडर के लिए तय किए गए।

ऐसे हुआ ट्रैप ऑपरेशन

शिकायत का सत्यापन होने के बाद ACB ने ट्रैप प्लान तैयार किया। 16 अप्रैल को शिकायतकर्ता को रिश्वत की रकम के साथ SDM ऑफिस भेजा गया। जैसे ही पैसे आरोपियों तक पहुंचे, पहले से तैनात ACB टीम ने मौके पर रेड मार दी और तीनों को गिरफ्तार कर लिया।

बैग से 4 लाख कैश बरामद

जांच में सामने आया कि रीडर दिनेश सैनी ने रिश्वत की रकम क्लर्क प्रवीण धाकड़ को दे दी थी। जब ACB टीम ने क्लर्क के बैग की तलाशी ली, तो उसमें 60 हजार रिश्वत के साथ 4 लाख रुपये अतिरिक्त कैश भी मिला। यह रकम अवैध वसूली का हिस्सा मानी जा रही है।

हाई लेवल जांच जारी

इस पूरे ऑपरेशन को DG गोविंद गुप्ता और ADG स्मिता श्रीवास्तव (Rajasthan ACB Raid) के निर्देश पर अंजाम दिया गया। डीआईजी डॉ. रामेश्वर सिंह के सुपरविजन में एडिशनल एसपी ज्ञान सिंह चौधरी की टीम ने कार्रवाई की। फिलहाल तीनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
TAGGED:
Share This Article