CG Accident : डिप्टी कलेक्टर की कार और बाइक में टक्कर, युवक की गई जान…

News Power Zone
2 Min Read

CG Accident : बालोद। जिले के डौंडी थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां मर्चुरी के पास डिप्टी कलेक्टर की कार और बाइक में जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

CG Accident : बता दें कि मृतक की पहचान 30 वर्षीय अलख राम के रूप में हुई, जो ग्राम बोगर, भानुप्रतापपुर का निवासी था। बताया जाता है कि डौंडी विकासखंड के डिप्टी कलेक्टर दिलीप उईके अपनी कार से बीजापुर से लौट रहे थे। इस दौरान उनके ड्राइवर ने अपने माता-पिता को इलाज के लिए अस्पताल से लेकर वापस लौटते समय विपरीत दिशा से आ रही एक बाइक से उनकी कार को टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी भयंकर थी कि बाइक कार के सामने आकर इंजन में फंस गई, जिससे बाइक के परखच्चे उड़ गए।

 

CG Accident : बाइक सवार युवक ने इस हादसे में मौके पर ही अपनी जान गंवा दी। हादसे के बाद आसपास के लोग और राहगीर इकट्ठा हो गए, और घटना की सूचना पुलिस को दी गई। डौंडी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा किया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Share This Article