साप्ताहिक बाजार जाते वक्त बड़ा हादसा, मेटाडोर पलटी, 10 व्यापारी घायल

Desk Reporter
1 Min Read

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में साप्ताहिक बाजार के लिए रवाना व्यापारियों से भरी मेटाडोर पलट गई, जिससे 10 लोग घायल हो गए। हादसा सोंदूर रोड पर लीलांज गांव के पास उस समय हुआ, जब मेटाडोर ने मोटरसाइकिल को साइड देने की कोशिश की। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां गंभीर रूप से घायल दो लोगों को धमतरी जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

व्यापारी हॉट बाजार के लिए थे जा रहे

नगरी-सिहावा के ये व्यापारी भूतबेड़ा गांव में लगने वाले साप्ताहिक बाजार जा रहे थे। इस दौरान अनियंत्रित मेटाडोर पलटने से व्यापारियों को गंभीर चोटें आईं। पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर घायलों को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया।

घायलों की सूची:

  1. केशव साहू (ड्राइवर)
  2. नीराबाई निषाद
  3. सोनी बाई निषाद
  4. देवेंद्र साहू
  5. राम साहू
  6. लकी साहू
  7. अभिजीत
  8. हुलेश साहू
  9. योगिता साहू
  10. पुष्प कुमार साहू

 

Share This Article