एक महिला के दो पति.. वाइफ को घर ले जाने के लिए थाने में भिड़ गए दोनों हसबैंड…

News Power Zone
2 Min Read

न्यूज डेस्क। मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां 24 साल की एक लड़की ने दो महीनों में दो शादियां कर लीं. पहले पति को पत्नी गायब दिखी तो उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. जब पुलिस ने उसे खोजा तो पता चला कि उसने दूसरी शादी कर ली है. अब महिला के दोनों पति पुलिस थाने में बैठकर उसे अपने-अपने साथ ले जाने के लिए अड़ गए.

 

जब पुलिस ने पूछताछ की तो महिला ने बताया कि उसने पहले युवक के साथ कोर्ट मैरिज की. उसके दो महीने बाद उसने दूसरे युवक के साथ भी कोर्ट मैरिज कर ली. इस घटना का पता उस वक्त चला जब पहले पति ने पुलिस थाने में पत्नी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई. जब पुलिस ने महिला को ढूंढना शुरू किया तो पता चला कि उसने दूसरी शादी कर ली है.

दूसरे पति के साथ रहना चाहती है महिला

इसके बाद महिला के दोनों पति पुलिस स्टेशन पहुंच गए. यहां दोनों के बीच इस बात पर बहस होने लगी कि पत्नी को आखिर कौन ले जाएगा. इस बहस के बीच महिला ने कहा कि वह अपने दूसरे पति के साथ रहना चाहती है. वह पुराने पति को जल्द ही तलाक दे देगी.

Share This Article