Korba की महिलाओं ने सीएम कार्यालय का किया घेराव, मांगा फ्लोरो मैक्स की रकम..

News Power Zone
1 Min Read

रायपुर। फ़्लोरा मैक्स में रकम डुबाने वाली सैकड़ो महिलाये आज रायपुर सीएम हाउस का घेराव करने पहुंचे है। महिलाओं ने डूबे रकम को वापस दिलाने की मांग कर रहे है।

 

बता दें कि छत्तीसगढ़ के कोरबा से सैकड़ों महिलाएं सीएम आवास का घेराव करने रायपुर पहुंची हैं। कोरबा जिले की महिलाओं के साथ रोजगार के नाम पर धोखाधड़ी हुई है। जिसके बाद आक्रोशित महिलाएं फ्लोरा मैक्स यू-ट्यूब चैनल बिजनेस कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। वहीं मामला सामने आने के बाद फ्लोरा मैक्स बिजनेस कंपनी को कोरबा प्रशासन ने सील कर दिया है। कंपनी पर आरोप है कि, उसने महिलाओं से 30 हजार रुपए जमा कराया था। कोरबा जिले की 40 हजार से अधिक महिला समूह से जुड़ी हुई थी।

Share This Article