वायरल न्यूज: झगड़े से तंग पत्नी पहुंची थाने, गुस्साए पति ने घर के सामान में लगा दी आग,TV, फ्रीज, सोफा सब जला दिया

News Power Zone
2 Min Read

ग्वालियर। Viral News: बहोड़ापुर क्षेत्र के आनंद नगर में रहने वाले रिटायर्ड फौजी श्रीराम कुशवाह ने अपनी पत्नी रजनी कुशवाह से झगड़े के बाद घर के सामान को आग लगा दिया। दरअसल, श्रीराम ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की थी, जिसके बाद रजनी थाने में शिकायत करने पहुंची थी। इस पर गुस्साए श्रीराम ने घर में मौजूद सामान को बाहर निकाला और उसमें केरोसीन डालकर आग लगा दी।

Viral News: घरेलू सामान में आग लगने के बाद श्रीराम आग की लपटों को देखता रहा। उसने टीवी, फ्रीज, सोफा और कपड़ों समेत अन्य सामान को जलाया। जब पड़ोसियों ने आग की लपटें देखीं तो उन्होंने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। इसके बाद फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक अधिकांश घरेलू सामान जलकर राख हो चुका था।

Viral News: पुलिस ने जांच में पाया कि श्रीराम ने जानबूझकर आग लगाई थी। पुलिस स्टेशन पहुंचने पर दोनों को काउंसलिंग दी गई और भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने की सलाह दी गई। बताया गया कि श्रीराम ने कुछ दिन पहले भी अपनी पत्नी से मारपीट की थी और घर का सामान फेंका था, जिसके बाद रजनी ने थाने में शिकायत की थी वह इसी बात से नाराज था।

Share This Article