Balodabazar violence: विधायक देवेन्द्र यादव की जमानत अर्जी पर सुनवाई आगे बढ़ी, अब तक 187 लोगों की हो चुकी है गिरफ्तारी

News Power Zone
1 Min Read

बलौदा बाजार। Balodabazar violence: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाज़ार हिंसा मामले में जेल में बंद विधायक देवेन्द्र यादव जमानत याचिका की सुनवाई एक बार फिर से आगे बढ़ा दी है। हाईकोर्ट ने सुनवाई को 14 दिन आगे बढ़ाया है। अब अगली सुनवाई 9 दिसंबर को होगी। बता दें कि बलौदाबाजार हिंसा मामले में 17 अगस्त से विधायक देवेंद्र यादव जेल में बंद हैं।

Balodabazar violence: बलौदाबाजार हिंसा में एक और गिरफ्तार

वहीं बलौदाबाजार के कलेक्ट्रेट परिसर में 10 जून को हुई हिंसा और आगजनी के मामले में पुलिस ने एक और फरार युवक को बिलासपुर से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि, सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद परिसर में तोड़फोड़ और आगजनी करते हुए आशीष टंडन की पहचान हुई थी। इस मामले में अब तक कुल 187 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। वहीं अन्य फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।

Share This Article