CG News: आज दोपहर बाद दिल्ली दौरे पर जाएंगे सीएम विष्णुदेव साय, कैबिनेट विस्तार, निगम-मंडलों में नियुक्ति की चर्चा

News Power Zone
1 Min Read

रायपुर। CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार दोपहर दिल्ली जाएंगे। दोपहर ढाई बजे रायपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। दिल्ली में पालिका सर्विसेस ऑफिसर्स इंस्टिट्यूट जाएंगे। रात 11.30 बजे विशेष विमान से रायपुर लौटेंगे। सीएम के दिल्ली दौरे से कैबिनेट विस्तार, निगम-मंडलों में नियुक्ति की चर्चा फिर तेज हो गई।

CG News: बता दें कि इससे पहले पिछले सप्ताह में सीएम विष्णुदेव साय की दिल्ली में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष के साथ बैठक के बाद से ही ये कयास लगाए जा रहे हैं कि निगम मंडलों में नियुक्ति की पहली जल्द की लिस्ट जारी हो सकती है।

CG News:सब कुछ ठीक रहा तो 16 दिसंबर से शुरु होने जा रहे विधानसभा के शीतकालीन सत्र से पहले कैबिनेट विस्तार हो सकता है। उसके बाद आधा दर्जन निगम-मंडलों की एक सूची जारी हो सकती है। इन सब पर फैसला इसी हफ्ते होने के आसार हैं।

Share This Article