झारखंड के रुझानों में बहुमत की ओर NDA, विपक्ष को लगेगा झटका?

News Power Zone
1 Min Read

न्यूज डेस्क। झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर आज का दिन बेहद अहम हैं क्योंकि आज चुनाव के नतीजे घोषित होने हैं। राज्य के अलग-अलग काउंटिंग सेंटर्स पर वोटों की गिनती जारी है। राज्य की 81 विधानसभा सीटों पर 13 और 20 नवंबर को दो चरणों में हुई वोटिंग के बाद, आज यह पता चल जाएगा कि कौन सा गठबंधन अगले 5 साल के लिए झारखंड की सत्ता संभालेगा।

राज्य में मुख्य मुकाबला NDA और INDIA गठबंधन के बीच है। NDA में जहां बीजेपी, आजसू, जेडीयू जैसे दल शामिल हैं तो वहीं इंडिया गठबंधन में जेएमएम, कांग्रेस, आरजेडी जैसी मुख्य पार्टियां हैं। अब यह देखना होगा कि राज्य कि जनता हेमंत सोरेन की सरकार एक बार फिर बनवाती है, या एनडीए को 5 साल बाद सत्ता में बिठाती है। पिछले चुनाव में जेएमएम-कांग्रेस ने नतीजों के बाद सरकार बनाई थी और मुख्यमंत्री की कुर्सी झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हेमंत सोरेन ने संभाली थी। अब उनके सामने सरकार बनाने की चुनौती है।

Share This Article