CG News: टामापहाड़ बीट में मिला तेंदुआ का शव, इसी जगह मृत मिला था वयस्क बाघ

News Power Zone
1 Min Read

मनेंद्रगढ़/बैकुंठपुर। CG News: छत्तीसगढ़ के गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान में बाघ की मौत के बाद अब तेंदुआ का शव मिला है। सप्ताह भर पहले में जहां पर बाघ का शव मिला था उसी जगह पर अब तेंदुआ का शव मिला है। गश्ती के दौरान बीट टामापहाड़, सर्किल देवसील, पार्क परिक्षेत्र कमर्जी में एक तेंदुआ की मौत की खबर मिली।

CG News: घटना की पुष्टि के बाद क्षेत्रीय कर्मचारियों ने वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी की सूचना दी। इसकी सूचना पर वन संरक्षक सरगुजा वन वृत्त, संचालक गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान, पशु चिकित्सकों की टीम, गोमर्डा अभ्यारण्य के डॉग स्क्वायड टीम और क्षेत्रीय कर्मचारी घटना स्थल पर पहुंचे।

CG News: पोस्टमार्टम कर किया दाह संस्कार

कर्मचारियों और गोमर्डा अभ्यारण्य के डॉग स्क्वायड टीम ने घटना स्थल के आस-पास के क्षेत्र में पतासाजी किया। निरीक्षण के बाद विभागीय अधिकारी-कर्मचारी, ग्रामीणों की उपस्थिति में तीन सदस्यीय पशु चिकित्सक दल ने पोस्टमॉर्टम किया। परीक्षण के दौरान मृत तेंदुए के स्किन, नाखून, दांत एवं सभी अंग सुरक्षित पाए गए। मृत तेंदुए के आवश्यक सेंपल को प्रयोगशाला परीक्षण के लिए प्रीजर्व किया गया।

Share This Article