Tribal Pride Day: केन्द्रीय डॉ मनसुख भाई मांडविया रायपुर पहुंचे, जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल

News Power Zone
1 Min Read

रायपुर। Tribal Pride Day: केन्द्रीय श्रम मंत्री डॉ मनसुख भाई मांडविया बुधवार सुबह रायपुर पहुंचे, और उनका माना एयरपोर्ट पर डिप्टी सीएम अरूण साव, मंत्री टंकराम वर्मा, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आत्मीय स्वागत किया। मांडविया आज जशपुर में जनजातीय गौरव दिवस के हिस्से के रूप में भगवान बिरसा मुंडा माटी के वीर पदयात्रा (फूट मार्च) में भाग लेंगे।

 

Tribal Pride Day: इस आयोजन में माय भारत युवा स्वयंसेवक भी शामिल होंगे। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के कई मंत्री भी इस पदयात्रा में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम भगवान बिरसा मुंडा की जयंती की याद में आयोजित किया जा रहा है।इस आयोजन का उद्देश्य बिरसा मुंडा की विरासत और देश के विकास में जनजातीय समुदायों के महत्वपूर्ण योगदान को सम्मानित करना है।

 

Tribal Pride Day: कार्यक्रम में आदिवासी समुदायों को लाभ पहुंचाने वाली सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 10,000 से अधिक माय भारत यूथ वालंटियर्स भाग लेंगे। ये वालंटियर्स आदिवासी संस्कृति, विरासत और विरासत की रक्षा और संरक्षण की भावना को बढ़ावा देंगे।

Share This Article