CG News: फसल की रखवाली कर रहे ग्रामीण को हाथी ने कुचला, मौके पर मौत

News Power Zone
1 Min Read

 

रायगढ़। CG News: रायगढ़ जिले के धर्मजयगढ़ वन मंडल के बोरो रेंज के जमरगी डी बीट के जंगली हाथी ने फसल की रखवाली कर रहे ग्रामीण को कुलच दिया, जिससे मौके पर उसकी मौत हो गई।

 

CG News: जानकारी के अनुसार रामपुर निवासी रमलू तिर्की अपने साथियों के साथ फसल रखवानी कर रहा था, इसी दौरान हाथी से आमना सामना हो जाने के बाद हाथी ने उसे कुचलकर मारा डाला वहीं उसके साथियों ने किसी तरह भागकर जान बचाकर गांव पहुंचकर गांव वालों को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया है।

CG News: घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। बता दें इससे पहले 28 अक्टूबर की रात भी बस्ती के करीब पहुंचे हाथी को भगाते समय एक ग्रामीण को हाथी ने कुचलकर मार डाला था।

Share This Article