वायुसेना का विमान क्रैश, 2 पायलटों ने खेत में कूदकर बचाई जान

News Power Zone
1 Min Read

 

न्यूज डेस्क। उत्तर प्रदेश के आगरा में बड़ा हादसा हो गया है. आगरा के कागारौल के सोनिगा गांव के पास वायुसेना का विमान क्रैश हो गया. विमान खाली खेतों में गिरा था. जमीन पर गिरते ही विमान में भयंकर आग लग गई. विमान में 2 पायलट मौजूद थे. गनीमत है कि हादसे में जानमाल का नुकसान नहीं हुआ.

पायलट समेत 2 लोगों ने खेत में कूदकर बचाई जान

रक्षा अधिकारियों ने बताया कि भारतीय वायुसेना के 2 पायलटों ने खेत में कूदकर जान बचाई. उन्होंने बताया कि मिग-29 लड़ाकू विमान में आग लगी थी. विमान ने पंजाब के आदमपुर से उड़ान भरी थी और अभ्यास के लिए आगरा जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ. घटनास्थल से मिली तस्वीरों में जलते हुए फाइटर जेट के पास लोगों की भीड़ देखी जा सकती है.अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं.

Share This Article