Korba में बेटे को पीट-पीटकर मार डाला..नशे में रोज करता था विवाद, आरोपी पिता गिरफ्तार…

News Power Zone
2 Min Read

कोरबा।  कोरबा के सिलयारी भांठा में एक पिता ने अपने बेटे की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पिता अपने बेटे की शराब पीने की आदत से परेशान था। पुलिस ने बताया मृतक कि, आरोपी जीवराखन सिंह (31 साल) अक्सर मां-बाप से पैसों की डिमांड करता था।

मंगलवार को वो शराब के नशे में घर पहुंचा था। जिसके चलते उसका अपने पिता मानसिंह के साथ विवाद हो गया। विवाद बढ़ा तो मामला गाली-गालौज से हाथापाई तक पहुंच गया। इसी दौरान जीवनराखन ने अपने पिता पर पत्थर और पास ही पड़े रॉड से हमला कर दिया। पिता मानसिंह ने भी इसके बाद बेटे को रॉड से पीटना शुरू कर दिया।

पिता ने तब तक पीटना जारी रखा जब तक बेटे की मौत नहीं हो गई। इसके बाद गांव के कोटवार ने पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी पिता मानसिंह को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया है।

नवरात्रि पर जम्मू-कश्मीर से लौटे थे माता-पिता

जीवनराखन के मां-बाप भी उसकी हरकतों से परेशान होकर जम्मू-कश्मीर में शिफ्ट हो गए थे। नवरात्रि पर दोनों गांव वापस आए थे। इसके बाद से ही जीवनराखन उनके साथ रोज नशे में विवाद करता था।

जीवनराखन का कहना था कि जम्मू कश्मीर जाकर उसके मां-बाप ने खूब पैसा कमाया। उन पैसों से घर में टीवी और गाड़ी भी खरीद ली लेकिन कमाई के पैसों से एक रूपया भी उसे नहीं दिया।

Share This Article