Kazan Bricks summit 2024: PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच घंटे भर चली द्विपक्षीय वार्ता खत्म, सीमा विवाद और शांति को लेकर बनी सहमति

News Power Zone
1 Min Read

नई दिल्ली/कजान। Kazan Bricks summit 2024: रूस के कजान में ब्रिक्स समिट में हिस्सा लेने के बाद पीएम मोदी और चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग ने औपचारिक मुलाकात की। यह मुलाकात करीब एक घंटे तक चली। इस वार्ता में दोनों नेताओं के बीच सीमा पर शांति और स्थिरता बनाए रखने को लेकर सहमति बनी।

साल 2020 में गलवान घाटी संघर्ष के बाद दोनों देशों के बीच तनाव और मतभेद चल रहा है। यह बैठक तब हो रही है, जब कुछ दिनों पहले ही भारत और चीन ने पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर अपनी सेनाओं द्वारा गश्त करने पर एक समझौता किया है।

बता दें कि इसके पहले नवंबर 2022 में इंडोनेशियाई राष्ट्रपति द्वारा G-20 नेताओं के लिए आयोजित रात्रिभोज में पीएम मोदी और शी ने एक-दूसरे का अभिवादन किया था और एक संक्षिप्त बातचीत की थी।

पिछले साल अगस्त में भारतीय प्रधानमंत्री और चीनी राष्ट्रपति ने ब्रिक्स (ब्राजील-रूस-भारत-चीन-दक्षिण अफ्रीका) शिखर सम्मेलन के मौके पर जोहान्सबर्ग में एक संक्षिप्त और अनौपचारिक बातचीत की थी। आज रूस के कजान में होने वाली यह बातचीत पूरी तरह से औपचारिक बातचीत है।

Share This Article