बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने छोड़ी पार्टी, पंचायत चुनाव से पहले पार्टी को झटका

News Power Zone
2 Min Read

नई दिल्ली। Punjab News: पंजाब में पंचायत चुनाव से पहले प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्हें यह जिम्मेदारी एक साल पहले सौंपी गई थी। हालांकि, पार्टी सूत्रों के अनुसार उनका इस्तीफा अभी स्वीकार नहीं किया गया है। बता दें कि पंजाब में पंचायत चुनावों की तारीखें हाल ही में घोषित की गई हैं। 15 अक्टूबर को मतदान होगा और उसी दिन परिणाम भी घोषित किए जाएंगे। इस फैसले ने पार्टी के भीतर असंतोष को और बढ़ा दिया है।

 

Punjab News: जानकारी के मुताबिक, सुनील जाखड़ केंद्रीय राज्य मंत्री के पद पर रवीनीत सिंह बिट्टू की नियुक्ति से नाराज थे। पंचायत चुनावों को लेकर गुरुवार को पार्टी कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई थी। लेकिन सुनील जाखड़ इस बैठक में शामिल नहीं हुए। जब एक वरिष्ठ नेता ने उनसे इस बारे में पूछा, तो उन्होंने साफ तौर पर कहा कि वह अब किसी बैठक में हिस्सा नहीं लेंगे।

 

पहले भी जताई थी पद छोड़ने की इच्छा

 

Punjab News: इससे पहले, जलंधर विधानसभा उपचुनाव के बाद भी जाखड़ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को सूचित किया था कि वह प्रदेश अध्यक्ष का पद नहीं संभालना चाहते।लेकिन तब उनकी बात को गंभीरता से नहीं लिया गया था। अब उनके इस इस्तीफे के बाद पार्टी में एक बार फिर अंदरुनी कलह होने की बात सामने आई है।

Share This Article