Featuredदेशसामाजिक

केतु का सूर्य की राशि में प्रवेश, 2025 में इन राशियों के जातक जिएंगे लग्जरी लाइफ, धन-संपदा की होगी प्राप्ति

Ketu Gochar 2024: नवग्रहों में से राहु के साथ-साथ केतु भी काफी खास माना जाता है।ये एक छाया ग्रह है, जो राहु का दूसरा भाग यानी दैत्य का धड़ हैं। केतु के राशि परिवर्तन करने का असर भी हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य देखने को मिलती है। केतु राहु की तरह की एक राशि में करीब 18 माह तक रहते हैं। ऐसे में केतु के राशि राशि परिवर्तन करने का असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। बता दें कि इस समय केतु कन्या राशि में विराजमान है। लेकिन साल 2025 की 18 मई को केतु राशि परिवर्तन करके सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इस राशि में करीब 18 माह तक रहेंगे। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में लंबे समय तक इसका असर देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं केतु के सिंह राशि में जाने से किन राशियों को मिल सकता है बंपर लाभ…

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, राहु -केतु ऐसे छाया ग्रह है जिसकी अपनी कोई राशि नहीं है। ऐसे में अगर ये किसी राशि में प्रवेश करते हैं, तो उसके साथ उपस्थित ग्रह के प्रभाव में भी इसका असर सबसे अधिक पड़ता है। ये हमेशा वक्री गति में चलता है।

 

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

इस राशि में केतु तीसरे भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए नया साल खुशियां लेकर आने वाला है। आप अपनी मेहनत के बल से आगे बढ़ते रहेंगे। इसके साथ ही साहस और पराक्रम की वृद्धि होगी। करियर के क्षेत्र में आपके काम की तारीफ होगी। इसके साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे आप अपने लक्ष्य को पाने में सफल हो सकते हैं। नई नौकरी मिलने के कई अवसर मिल सकते हैं। व्यापार के क्षेत्र में भी आपको काफी मुनाफा मिल सकता है। अध्यात्म की ओर आपका झुकाव अधिक होगा। ऐसे में आप अपने परिवार या फिर दोस्तों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। जीवन में कई खुशियों की दस्तक हो सकती है। केतु के सिंह राशि में जाने से आप कोई संपत्ति, वाहन आदि खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है।

 

तुला राशि (Tula Zodiac)

तुला राशि के जातकों के लिए केतु का सिंह राशि में जाना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि में केतु एकादश भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। इसके साथ ही आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। इसके साथ ही आपकी कई इच्छाएं पूरी हो सकती है। आप अपने काम या फिर इच्छा में ध्यान केंद्रित करेंगे, तो उसमें आपको अवश्य सफलता हासिल हो सकती है। लव लाइफ के मामले में थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है, क्योंकि बेकार के झगड़े से आप परेशान हो सकते हैं। करियर के क्षेत्र की बात करें, तो वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग प्राप्त हो सकता है। भाई बहनों के साथ अच्छा समय बीतेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button