CG News: तिल्दा के कुथरेल जंगल में तेंदुए के मूवमेंट की खबर, मुनादी कर लोगों को किया जा रहा है सजग

News Power Zone
1 Min Read

रायपुर। CG News: राजधानी से लगे तिल्दा के कुथरेल गांव के पास खूंखार तेंदुए के विचरण की खबर है। वन मुख्यालय अरण्य भवन के नियंत्रण कक्ष को शाम 7.30 मिली सूचना के बाद रायपुर वन मंडल तिल्दा क्षेत्र के सीएफओ गिरीश रजक के साथ आधा दर्जन कर्मियों को मौके पर रवाना किया गया है।

CG News: वन विभाग की टीम अपने साथ कैंपर वैन के साथ टार्च, खुली गाड़ी, रस्सी लेकर निकले हैं। रात ही तेंदुए को ट्रेस करने कहा है वहीं गांव में मुनादी भी कराई जा रही है। आसपास के कुछ युवकों ने तेंदुए की फोटो पास के एक सड़क पुल पर बैठे हुए वायरल किया है। मौके पर गए कर्मियों से कहा गया है कि उसके विचरण के पल पल की सूचना दी जाए।

Share This Article