Durg -Visakhapatnam Vande Bharat: 20 सितंबर से नियमित चलेगी दुर्ग-विशाखापट्टनम-दुर्ग वंदे भारत, रिजर्वेशन बुकिंग शुरू, यहां देखें फेयर और शेड्यूल

News Power Zone
1 Min Read

रायपुर/भिलाई। Durg -Visakhapatnam Vande Bharat: दुर्ग- विशाखापट्टनम वंदे भारत स्पेशल एक्सप्रेस का 20 सितंबर से इसका नियमित परिचालन होगा। ट्रेन सप्ताह में छह दिन दोनों छोर से संचालित की जाएगी। इस खंड पर चलने वाली अन्य ट्रेनें दुर्ग से विशाखापट्टनम के बीच की दूरी को लगभग 11 घंटे में तय करती है।

 

आठ घंटे में तय करेगी दूरी

Durg -Visakhapatnam Vande Bharat: दुर्ग-विशाखापट्टनम वंदे भारत दुर्ग व विशाखापट्टनम के बीच की दूरी को आठ घंटे में तय करेगी, जिससे लगभग तीन घंटे समय की बचत होगी। ट्रेन दुर्ग और विशाखापत्तनम जैसे दो प्रमुख शहरों को जोड़ती है, जो पर्यटन और व्यापार की दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है। इन क्षेत्रों में गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

 

कहां-कहां रुकेगी दुर्ग-विशाखापट्टनम वंदे भारत,कितना होगा किराया

इस गाड़ी का ठहराव रायपुर, महासमुंद, खरियार रोड, कांटाबांजी, टिटलागढ़, केसिंगा, रायगड़ा, पार्वतीपुरम, विजयनगरम रहेगा। दुर्ग से टिटलागढ़ तक लगभग 565 किलोमीटर की दूरी का किराया एग्जीक्यूटिव क्लास में ब्रेकफास्ट चाय के साथ लंच सहित 2,825 व बिना खाने सहित 2,410 रुपए रहेगा। चेयर कार में ब्रेकफास्ट चाय के साथ लंच सहित किराया 1,565 व बिना खाने सहित 1,205 रुपए रहेगा।

Share This Article