ACCIDENTS KORBA: में एक बार फिर खून से लाल हुई सड़क, ट्रक ने बाइक सवार को लिया चपेट में मौके पर मौत

News Power Zone
1 Min Read

कोरबा:कोरबा के मेडिकल कॉलेज के समीप सड़क एक बार फिर खून से लाल हो गई। ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई है।

 

घटना शाम करीब 5 बजे की है। मेडिकल कॉलेज के समीप बाइक सवार युवक को चावल लोड ट्रक ने चपेट में लिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक का नाम काशीराम पटेल था जो पंडरिपानी गांव का निवासी था। कोरबा से घर लौटने के दौरान हादसा हुआ जिससे उसकी मौत हो गई. हादसे को अंजाम देने के बाद ट्रक चालाक कुछ दूर पर गाडी को खड़ी कर फरार हो गया।

Share This Article