हाथ में पिस्टल लेकर लहराती दिखी डांसर, VDO वायरल होते ही पुलिस ने लिया एक्शन

News Power Zone
2 Min Read

न्यूज डेस्क। बेगूसराय में स्टेज पर हाथ में पिस्टल लेकर डांस करती एक महिला डांसर का वीडियो वायरल हुआ है. महिला को स्टेज के नीचे भीड़ से एक युवक हथियार देता दिखाई देता है. फिर वह पिस्टल लहराते हुए डांस करने लगती है. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हथियार के साथ डांस करवाने वाले युवक को तलाश रही है.

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने भी इसका संज्ञान लिया और वायरल वीडियो की पुष्टि कर मामला दर्ज कर लिया है. अब आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. यह पूरा मामला भगवानपुर थाना क्षेत्र के किरतपुर गांव के छोटी अकहा स्थित कारू टोल पानी प्लांट के पास का बताया जाता है.

तीज के मौके पर चल रहा था डांस का प्रोग्राम
मामले को लेकर मिली जानकारी के अनुसार कारण पासवान नामक के युवक ने तीज पर्व के मौके पर डांस प्रोग्राम का आयोजन गांव में करवाया था. वहां पर वह हथियार लेकर डांसरों के साथ डांस किया और फिर लड़की के हाथ में पिस्टल थमा दिया. इसके बाद डांसर ने भी तमंचे पर डिस्को किया.

डांसर को हथियार थमाने वाले युवक को खोज रही पुलिस

इस मामले में सदर डीएसपी सुबोध कुमार ने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद जांच की गई. इसमें भगवानपुर थाना क्षेत्र के अकहा गांव का यह वीडियो बताया गया. इस वीडियो में करण पासवान हथियार के साथ शामिल था. फिलहाल भगवानपुर थाना में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

Share This Article