CG Naxal Encounter: छत्‍तीसगढ़ से भाग रहे नक्‍सलियों को ग्रेहाउंडस के जवानों ने तेलंगाना में घेरकर मारा, मुठभेड़ में 6 हार्डकोर नक्‍सली ढेर

News Power Zone
2 Min Read

सुकमा। CG Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ सुरक्षा बलों की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी बीच छत्‍तीसगढ़-तेलंगाना के सीमावर्ती इलाके में सुरक्षा बल के जवानों और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़ (Naxal Encounter) हुई है। खबरों के अनुसार मुठभेड़ में सुरक्षा बल के जवानों को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है। इस मुठभेड़ में छह नक्सलियों के मारे गए हैं। इस मुठभेड़ में एक पुलिस जवान गंभीर रूप से घायल हो गया।

 

CG Naxal Encounter: छत्‍तीसगढ़ के बीजापुर जिले की सरहद से लगे तेलंगाना के भद्रादीकोठागुडम जिला और पिनपाका मंडल करकागुडम के जंगल में गुरूवार तड़के छत्तीसगढ़ से तेलंगाना भाग रहे नक्सलियों से ग्रेहाउंडस के जवानों से मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में छह हार्डकोर नक्सली मारे गए हैं। वहीं दो जवानों के घायल होने की खबर है। घायल जवानों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मौके से हथियार व विस्फोटक सामग्री भी बरामद किया गया है।

 

CG Naxal Encounter: तेलंगाना जा रहा था छत्तीसगढ़ नक्‍सली कमांडर लक्ष्मण

प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ कमांडर लक्ष्मण समेत अन्य नक्सली जंगल के रास्ते तेलंगाना की ओर जा रहे थे। इसकी सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और ग्रेहाउंड फोर्स ने नक्सलियों को घेर लिया। जिसके बाद दोनों तरफ से भीषण गोलीबारी हुई। इस मुठभेड़ में जहां छह नक्सली ढेर हो गए हैं।

CG Naxal Encounter: मारे गए सभी नक्सलियों की हुई शिनाख्त

वहीं तेलंगाना पुलिस के दो जवान घायल हुए हैं। इनमें से एक जवान की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल जवानों को इलाज के लिए भद्राचलम के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मारे गए नक्सलियों की शिनाख्त कुंजा विरैया, तुलसी, शुक्र, चालो, दुर्गेश व कोटो के रूप में की गई है।

ऑपरेशन एसपी पंकज परितोष ने बताया है कि पुलिस के बढ़ते दबाव से नक्सलियों के छत्तीसगढ़ से भाग कर तेलंगाना आने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद ग्रेहाउंड फॉर्स के जवानों ने नक्‍सलियों की तलाशी के लिए अभियान चलाया।

Share This Article