Korba : सचिव अजय कुर्रे से होगी 17 लाख की वसूली..SDM ने नोटिस जारी कर मांगा जबाव…

News Power Zone
1 Min Read

कोरबा। जनपद पंचायत कोरबा के ग्राम सचिव अजय कुर्रे पर पंचायत के 17 लाख से ऊपर की राशि गबन करने का इनपुट मिले है। साक्ष्य के आधार पर एसडीएम कोरबा ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

 

Oplus_131072

बता दें कि सरकारी धन को अपने मन से खरचने वाले सचिवो पर कार्यवाही की गाज गिरने वाली है। सख्त जिला सीईओ ने चार सचिव को बर्खास्त कर पंचायत की राशि को दबाने वाले सचिव सरपंचों पर रिकवरी की तैयारी की जा रही है। सीईओ की सख्ती के बाद नेतागिरी करने वाले सचिवो में खलबली मची है। रिकवरी की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए एसडीएम ने अरसेना और बड़गांव पंचायत के सचिव रहे अजय कुर्रे पर लगभग 17 लाख रिकवरी का प्रकरण तैयार किया गया है। राशि जमा करने के लिए एसडीएम ने अजय कुर्रे को नोटिस जारी किया है।

Share This Article