Featuredदेशसामाजिक

garlic: बाजार में आ गया सीमेंट से बना नकली लहसुन, फेरीवाले ग्राहकों को लगा रहे चूना

अकोला (महाराष्ट्र)। garlic: सभी घरों की रसोई में रोज इस्तेमाल होने वाले लहसुन के दाम आसमान छू रहे हैं। बाजार में लहसुन की कीमत 300 से 350 रुपए प्रति किलोग्राम बिक रहा है।

garlic: लहसुन खरीदना आम आदमी की पहुंच से बाहर हो गया है। लहसुन के कुछ कालाबाजारी करने वालों ने अजीब तरीके से शहरवासियों को ठगने का काम शुरू कर दिया है। लहसुन के कालाबाजारी करने वाले सीमेंट का लहसुन बेच रहे हैं।

 

garlic: ताजा मामले में अकोला शहर में एक सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी सुभाष पाटिल की पत्नी सुधाकर पाटिल ने अपने घर के सामने आए एक फेरीवाले से एक किलो लहसुन खरीदा। उसमें उन्हें लहसुन की कलियां दिखाई दीं जो बिल्कुल लहसुन जैसी ही लग रही थीं।

लेकिन, छिला न होने के कारण जब उन्होंने इसे चाकू से काटा तो पता चला कि यह सीमेंट को सफेद रंग से रंगकर बनाया गया नकली लहसुन है। कालाबाजारी करने वाले अधिक वजन होने के कारण इस तरह की धोखाधड़ी कर रहे हैं। इसलिए ग्राहकों को सावधान रहने की जरूरत है।

garlic: दिखने में एकदम असली जैसा

अकोला शहर के अधिकांश हिस्सों में फेरीवाले हर दिन सब्जी बेचने आ रहे हैं, उनमें से कुछ नकली लहसुन बेच रहे हैं। सुधाकर पाटिल की पत्नी ने कहा जब मैंने फेरीवाले की रेहड़ी से लहसुन उठाया तो लहसुन की एक कली बिल्कुल असली लहसुन की तरह दिख रही थी।

लहसुन छीलते समय उसकी पंखुड़ियां अलग न हो जाएं, इसलिए जब लहसुन के कंद को चाकू से काटा तो उसे पता चला कि यह कंद सीमेंट का बना हुआ है और इस पर सफेद रंग का भी प्रयोग किया गया है। उक्त लहसुन का वजन करीब सौ ग्राम है।

garlic: वर्तमान में अकोला शहरों में लहसुन की कीमत 300 से 350 रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है और बाजार में लहसुन की कुछ कालाबाजारी करने वाले गिरोह सक्रिय हैं और ये गिरोह फेरीवालों के माध्यम से नागरिकों को धोखा दे रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button