Korba : न्यूज एंकर सलमा हत्याकांड : आरोपी मधुर साहू को बेल.. पर्याप्त साक्ष्य का अभाव बना कारण…!!

News Power Zone
1 Min Read

कोरबा। शहर के चर्चित “सलमा” हत्याकांड के आरोपित मधुर साहू को कोर्ट ने राहत देते हुए बेल दी है। हाईकोर्ट ने दोनों पक्षो के दलील सुनने के बाद प्रस्तुत साक्ष्य को देखते हुए जेल में बंद हत्या के आरोपित को राहत दी है।

बता दें कि लगभग 11 महीने से सलमा सुल्ताना की हत्या के आरोप में जेल में बंद मधुर साहू को कोर्ट ने बड़ी राहत दी है। सूत्रों की माने तो कोर्ट में पुलिस की टीम पर्याप्त साक्ष्य प्रस्तुत नही कर पाई। जिससे मधुर को राहत मिल गई है।

कौन थी सलमा सुल्ताना?

कोरबा के उपनगर कुसमुंडा की रहने वाली 18 साल की सलमा सुल्ताना एक सामान्य परिवार से ताल्लुक रखती थी. वो खूबसूरत होने के साथ-साथ बेहद टैलेंटेड भी थी. उसने महज 10वीं की पढ़ाई करने के बाद साल 2016 में टीवी पत्रकारिता की दुनिया में कदम रख दिया था. वो स्क्रीन पर आई और अपने टैलेंट के बलबूते कम ही समय में अपनी पहचान बनाने में कामयाब रही.

 

पढ़े आदेश पीडीएफ में

 

display_pdf (3) (4)

Share This Article