Breaking: SP ने आरक्षक को किया निलंबित.. डीजल चोरो से सांठगांठ का है आरोप…

News Power Zone
1 Min Read

सक्ती । एसपी अंकित शर्मा ने आरोपियो को बचाने का प्रयास करने वाले आरक्षक 134 संजीव राठौर को निलंबित कर दिया है। श्री राठौर पर डीजल चोरी करने के वाले आरोपियो के साथ संलिप्तता एवं अपने पदीय गरिमा के विपरीत संदिग्ध आचरण प्रदर्शित करने के मामले में कार्रवाई की गई है ।

 

बता दें कि थाना डभरा के अपराध क्रमांक 273/24 धारा 303(2), 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध किया गया था। प्रकरण मे घटना दिनांक 24.07.2024 के रात्रि 03.00 बजे चोरी की घटना घटित होने के बाद रक्षित केन्द्र सक्ती में पदस्थ आर. 134 संजीव राठौर द्वारा अपने मोबाईल नंबर 9340038156 से थाना डभरा मे पदस्थ स्टाफ को बार- बार फोन करके आरोपियो को बचाने का प्रयास किया गया। जिसे गंभीरता से लेते हुए एसपी अंकिता शर्मा ने निलंबित कर दिया है।

Share This Article