Breaking : DEO के घर ACB की रेड, अनुपातहीन संपत्ति बनाने अफसरो में हड़कंप…

News Power Zone
1 Min Read

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की एसीबी ने आज बिलासपुर के जिला शिक्षा अधिकारी टीआर साहू के कई ठिकानों पर आज एक साथ छापा मारा. बिलासपुर में रात से बारिश हो रही है. बरसते पानी में एसीबी की टीम 5:45 बजे बिलासपुर के नूतन कॉलोनी स्थित उनके आवास पर पर धमक गई.

 

जिला शिक्षा अधिकारी साहू के बिलासपुर के अलावा कवर्धा स्थित निवास पर भी एसीबी की टीम पहुंची है. छापे की खास बात यह है कि एसीबी ने इस बार पुलिस की मदद नहीं ली. इसलिए अगल-बगल किसी को पता नहीं चल पाया.

Share This Article