BreakingFeaturedकोरबाक्राइम

Korba Breaking: हसदेव नदी के एनीकट में मिली दो लाशें, जांच में जुटी पुलिस

कोरबा। Korba Breaking: कोरबा में बारिश के बीच नदी और एनीकट में जल स्तर बढ़ गया है. हसदेव नदी एनीकट और नहर से दो शवों निकाले गए हैं. एसडीआरएफ ने दोनों शवों को बरामद किया है। उरगा के गांव कनबेरी के हसदेव नदी में बने एनीकट से एक शव को बरामद किया गया है। जबकि कुदुरमाल के बरीडीह पुल से एक बुजुर्ग महिला की लाश बरामद की गई है।

 

 

Korba Breaking: बरीडीह पुल और एनीकट से मिली मृतकों की लाश की पहचान कर ली गई है। हसदेव नदी के एनीकट से जिस शख्स की लाश मिली है उसकी पहचान धर्मवीर सोनी के तौर पर हुई है। वह राताखार का निवासी था।

 

Korba Breaking: वहीं बरीडीह पुल के पास से जिस बुजुर्ग महिला का शव मिला है। उसकी पहचान गुरुवारिन बाई के तौर पर हुई है। महिला 27 जुलाई को अपने घर से खेत की ओर जाने के लिए निकली थी. उसके बाद से वह लापता थी। महिला की गुमशुदगी को लेकर थाने में केस दर्ज किया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button