छत्तीसगढ़Featuredक्राइमपुलिस

Breaking : फरार चल रहे आरक्षक गिरफ्तार..पुलिस ने किया बड़ा खुलासा…

बिलासपुर। बिलासपुर जिले में महिला से दुष्कर्म के फरार चल रहे आरोपी कांस्टेबल को आखिरकार उसी थाने की पुलिस ने धर दबोचा, जहां वह पदस्थ था। कांस्टेबल सौरभ चौबे पर️ शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म करने का आरोप है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से वो फरार हो गया था। मामला बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई गई थी कि सरकंडा थाने में पदस्थ आरक्षक सौरभ चौबे ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। अब शादी करने से इनकार कर रहा है। शिकायत की जांच के बाद नगर पुलिस अधीक्षक ने केस दर्ज के निर्देश दिए थे।

आरोपी कांस्टेबल के खिलाफ सरकंडा में केस दर्ज करने के बाद आरोपी आरक्षक सौरभ चौबे फरार चल रहा था। जिसकी लगातार पतासाजी की जा रही थी। गुरुवार को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी सौरभ चौबे अपने परिवार से मिलने आया है। इस सूचना के आधार पर तत्काल पुलिस अधीक्षक ने आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। सरकंडा की टीम तैयार कर आरोपी सौरभ चौबे के घर पर दबिश देकर घेराबंदी कर उसे पकड़ा गया। घटना के संबंध में पूछताछ करने पर चौबे ने अपना जुर्म स्वीकार किया। जिस पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button