Korba: गेवरा एरिया के बाद प्रोजेक्ट में भी नंबर वन पर रहा एचएमएस

News Power Zone
1 Min Read

कोरबा। पिछले पच्चीस वर्षों से श्रमिक संगठन एचएमएस ने सदस्यता के मामले मे गेवरा क्षेत्र एवं गेवरा प्रोजेक्ट में अपना दबदबा बनाकर रखा है। इस बार भी नंबर वन पर पहुंचने में कामयाब रहा है।

 

 

सोमवार को सत्यापन के बाद फाइनल स्थिति सामने आई है उसके अनुसार एसईसीएल गेवरा प्रोजेक्ट में एचएमएस संगठन पहले ही दिन 414 सदस्यों के साथ आगे रही। दूसरे दिन सोमवार को मिले आकड़े अनुसार एचएमएस को 165, एसकेएमएस 150, इंटक 81, बीएमएस 65, केएमपी पांच, नोटा 85 ने विश्वास जताया।

Share This Article