BreakingFeaturedक्राइमछत्तीसगढ़पुलिस

Breaking : EOW ने लंबे समय से फरार आरक्षक सहदेव यादव को सोमनी से किया गिरफ्तार…

रायपुर। महादेव सट्टा ऐप मामले में लंबे समय से फरार बहुचर्चित आरक्षक सहदेव यादव को ईओडब्लू ने गिरफ्तार किया है। बड़े नाटकीय घटनाक्रम के तहत उसे राजंनादंगाव के सोमनी में ढाबे से गिरफ्तार कर लिया गया। ईओडब्लू की टीम सहदेव यादव को लेकर राजधानी रायपुर पहुंच गई है।

इससे पहले भी ईओडब्लू ने डेढ़ वर्ष से फरार चल रहे दुर्ग पुलिस के सिपाही को भी हिल स्टेशन पचमढ़ी से गिरफ्तार किया गया था। सहदेव क्क भाई भीम यादव भी आरक्षक है और उसे पूर्व में ED ने गिरफ्तार किया था। बता दें कि छग पुलिस के हवलदार विजय पांडेय और आरक्षक सहदेव यादव के साथ दुर्ग ट्रैफिक में पदस्थ एएसआई सहित कुछ और आरक्षक ईडी की राडार पर हैं। ईडी रिमांड के दौरान भीम से हुई पूछताछ में कई बड़े खुलासे भी महादेव आनलाईन सट्टा ऐप को लेकर हुए थे। इस आधार पर लंबे समय से फरार सहदेव यादव को ईओडब्ल्यू द्वारा गिरफ्तार किए जाने की खबर मिली। अब सहदेव से पूछताछ कर ईओडब्ल्यू इस मामले में सट्टे के बड़े खिलाडियों तक पहुंचेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button