Korba : डिप्टी कलेक्टर  विकास कुमार चौधरी को किया गया भारमुक्त..डिप्टी सीएम के OSD के पद पर हुए पदस्थ…

News Power Zone
1 Min Read

कोरबा । सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश के तहत श्री विकास कुमार चौधरी राज्य प्रशासनिक सेवा डिप्टी कलेक्टर कोरबा को विजय शर्मा उप मुख्यमंत्री गृह एवं जेल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी का विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी के रूप में पदस्थ किया गया है।

 

 

उक्त आदेश के परिपालन में कलेक्टर द्वारा कोरबा जिला से डिप्टी कलेक्टर  विकास चौधरी को भारमुक्त कर दिया गया है।

Share This Article