Breeaking : खेत से निकला नकली होलोग्राम का खजाना..ढेबर के कारोबार संभालने वाले तीन गिरफ्तार…

News Power Zone
1 Min Read

रायपुर: छत्तीगसढ़ में ढाई हजार करोड़ के आबकारी घोटाला में उपयोग किए गए नकली होलोग्राम एंटी करप्‍शन ब्‍यूरो (एसीबी) ने बरामद किया है। नकली होलोग्राम रायपुर शहर से लगे धनेली से जब्‍त किया गया है। सबूत मिटाने के लिए होलोग्राम को जलाने का प्रयास किया गया है। एसीबी ने करीब पांच बाक्‍स जले हुए होलोग्राम खेत में खुदाई कर जब्‍त किए हैं।

 

होलोग्राम के साथ तीन आरोपित गिरफ्तार

अफसरों ने बताया कि धनेली में जिस खेल से यह होलोग्राम जब्‍त किया गया है, वह शराब घोटाले के आरोपित अनवर ढेबर के पिता के नाम पर है। एसीबी ने होलोग्राम जब्‍त करने के साथ ही तीन आरोपितों को भी गिरफ्तार किया है। आरोपित अनुराग द्विवेदी, अमित सिंह, दीपक दुआरी को पकड़ा है। अमित शराब घोटाले के आरोपित अरविंद सिंह भतीजा है। दीपक शराब सप्लाई का काम देखता था।

 

Share This Article