Featuredकोरबाराजनीति

Korba : शैल राठौर अध्यक्ष तो कमला बरेठ को उपाध्यक्ष का जिम्मा.. राज्य सरकार ने जारी किया आदेश…

कोरबा। नवगठित नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा में राज्य शासन द्वारा वार्ड क्रमांक-65 की पार्षद श्रीमती शैल राठौर को अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। पार्षद श्रीमती कमला बरेठ उपाध्यक्ष मनोनीत की गई हैं। नगर पालिका में सदस्यों के तौर पर श्रीमती प्रभावती चौहान, सतीश झा, लखपत शर्मा, अश्वनी मिश्रा, संतोष राठौर, मेलू पटेल, ज्योति दास महंत का मनोनयन किया गया है। पार्षद श्रीमती कमला बरेठ जिला योजना समिति की सदस्य भी हैं और नगर पालिका में उपाध्यक्ष का दायित्व मिल जाने से बांकी मोंगरा क्षेत्र की राजनीति में उनका कद बढ़ा है।

छत्तीसगढ़ नगर पालिका अधिनियम 1961 (क्रमांक-37 सन्-1961) की धारा 16 (1) के अधीन नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा की परिषद के कृत्यों के संचालन हेतु आगामी आदेश तक उक्त समिति का गठन किया गया है। इस संबंध में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग रायपुर, उप सचिव रेणुका श्रीवास्तव द्वारा शासन का आदेश जारी कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button