Korba : सोशल मीडिया पर PM मोदी का फ़ोटो को पैर से कुचलते हुए बनाया रील.. बजरंग दल पहुंचा कोतवाली कार्यवाही की मांग…

News Power Zone
1 Min Read

कोरबा। डिजिटल युग मे सोशल मीडिया के सहारे सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए कुछ लोग कुछ भी रील बना रहे है। ऐसा ही प्रकरण कोरबा में सामने आया है। एक युवक ने देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फोटो को पैर से  कुचलते हुए रील बनाया। सोशल मीडिया वायरल इस आपत्तिजनक वीडियो पर बजरंग दल ने कोतवाली पहुंचकर कार्रवाई की मांग की है।

बजरंग दल के सदस्यों का कहना है कि कोरबा एक ऐसा शहर है जहां सभी धर्म विशेष के लोग आपसी भाईचारे और सद्भाव से रह रहे हैं कुछ लोगों के इस तरह की हरकतों से शहर का माहौल खराब हो सकता है।इस वीडियो से देश के प्रति सदभावना रखने वाले लोगों को आघात पहुँचाया गया है और देश के स्वच्छ छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया है।

Share This Article