Featuredदेश

Terrorist Attack on Doda Army Post: डोडा में सेना की चौकी पर हमला, बीते 3 दिनों में तीसरी आतंकी घटना

जम्मू कश्मीर। Terrorist Attack on Doda Army Post: जम्मू-कश्मीर के डोडा में देर रात सेना की चौकी पर आतंकियों ने हमला किया। तीन दिनों में यह तीसरी आतंकी घटना है। देर रात चत्तरगला इलाके में स्थित सेना और पुलिस की संयुक्त चौकी पर हमला हुआ। जिसके बाद सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है।

 

 

Terrorist Attack on Doda Army Post: पुलिस के मुताबिक, हमले के दौरान हुई गोलीबारी में दो सैनिक घायल हो गए। जम्मू क्षेत्र के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आनंद जैन ने बताया कि पहाड़ी इलाकों में मुठभेड़ जारी है। बता दें कि डोडा हमले से कुछ घंटे पहले, कठुआ जिले में आतंकियों ने एक घर पर गोलीबारी की थी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।

 

Terrorist Attack on Doda Army Post: कठुआ के सैदा गांव में हुए हमले के बाद, सुरक्षा बलों ने आतंकियों को पकड़ने के लिए अभियान शुरू किया है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया कि सुरक्षा बलों ने एक आतंकवादी को मार गिराया है। पहाड़ी इलाकों में एनकाउंटर अभी भी जारी है।डीसी कठुआ राकेश मिन्हास और एसएसपी अनायत अली चौधरी मौके पर मौजूद हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

Related Articles

Back to top button