Featuredकोरबासामाजिक

Korba: कोरबा के कुदमुरा रेंज में हाथी के हमले में पत्नी की मौत.. पति ने ऐसे बचाई जान..

प्रतीकात्मक तस्वीर

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में जंगली हाथी के हमले में महिला की मौत हो गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले के कोरबा वन मंडल के कुदमुरा वन क्षेत्र में हुए हमले में मरने वाली महिला की पहचान यादो बाई कंवर के रूप में हुई है। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार सुबह यादो बाई अपने पति वृक्ष राम कंवर के साथ गिरारी गांव जा रही थी, तभी उनका सामना जंगली हाथी से हो गया। इसी दौरान हाथी ने हमला कर दिया। जिसमें उसकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि हाथी ने जब पति-पत्नी पर हमला किया तब वृक्ष राम ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई, लेकिन यादो बाई नहीं भाग सकीं और हाथी ने उन्हें कुचल दिया। अधिकारियों ने बताया कि वन विभाग को घटना की जानकारी मिलने के ब बाद घटनास्थल के लिए विभाग के दल को रवाना किया गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। महिला की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

 

वन विभाग देगा मुआवजा राशि

 

कोरबा वन मंडल के अधिकारी अरविंद पीएम ने बताया कि जंगली हाथी देर रात क्षेत्र में घुसा था, जिसकी जानकारी विभाग को नहीं थी। अधिकारी ने बताया कि यादो बाई के परिजनों को तात्कालिक सहायता राशि के रूप में 25 हजार रुपए दिए गए हैं। बचे हुए 5.75 लाख रुपये सभी औपचारिकता पूरी होने के बाद दिए जाएंगे।

छत्तीसगढ़ के कई जिलों में हाथियों का आतंक

 

बता दें कि छत्तीसगढ़ के कई जिलों में हाथियों का आतंक है। हाथियों का झुंड जंगल से निकलकर गांव तक आ जाता है। हाथियों के हमले में कई ग्रामीणों की मौत हो गई है। वहीं, हाथी खेतों को भी नुकसान पहुंचाते हैं। वन विभाग लगातार हाथियों की मॉनिटरिंग करते हैं। हाथियों के आंतक का सबसे ज्यादा असर सूरजपुर जिले में दिखाई देता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button