Breaking: पॉम मॉल के समीप डिवाइडर से टकराई स्कूटी..चालक गंभीर, यातायात पुलिस ने हॉस्पिटल में कराया भर्ती…

Desk Reporter
1 Min Read

कोरबा। टीपी नगर शारदा विहार तिराहे के पास अनियंत्रित होकर स्कूटी डिवाइडर में जा टकराई। गाड़ी सीमेंट डिवाइडर में टकराने से चालक बुरी तरह घायल हो गया। एक्सीडेंट की सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल वाहन चालक को अपने गाड़ी में बैठाकर अस्पताल में भर्ती कराया है।

बता दें कि ब्यस्तम मार्ग कहे जाने वाले टीपी नगर में सोमवार की शाम एक स्कूटी डिवाइडर से जा टकराई। जिससे चालक बुरी तहर घायल हो गया । घायल की उपचार के लिए ट्रैफिक पुलिस ने हाथ बढ़ाते हुए अपने वाहन में अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया है। यातयात पुलिस की मदद से घायल को फौरन उपचार मिल सका।

 

यातायात पुलिस की मदद से घायल युवक को तत्काल मिल सका उपचार

यातायात पुलिस की पहल से घायल ब्यक्ति को तत्काल उपचार मिल सका है। जानकारी के मुताबिक
एक्सीडेंट की सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस के एएसआई मनोज राठौर, एएसआई, तरुण जायसवाल, हेड कांस्टेबल मेहमान कुर्रे, कांस्टेबल रघुबीर सिंह,रामचन्द राजपुर, अजय राजवाड़े मौके पर पहुंचकर अपने वाहन में बैठाकर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

 

 

Share This Article