Korba: युवती ने नहर में लगाई छलांग…फिर राहगीरो ने….

Desk Reporter
3 Min Read

कोरबा। शनिमंदिर के आस-पास काफी देर से मंडरार रहे युवक-युवती का जोड़ा किसी बात पर झगड़ने लगा। उनके बीच बहस बढ़ती गई। इस बीच अचानक युवती ने नहर में छलांग लगा दी और बचाने-रोकने की बजाय युवक देखता रहा। इस दौरान वहां से गुजर रहे दो राहगीरों ने हिम्मत और तत्परता दिखाई। वे नहर में कूदकर उसे पानी से बाहर निकाला और उसकी जान बच गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने उसे अस्पताल में दाखिल कराया और मामले की तह तक जाने पूछताछ की जा रही है।

 

सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत शहर के सीतामणी में शनि मंदिर के पास की यह घटना मंगलवार सुबह की है। एक युवती ने उफनते नहर में छलांग लगा दी। युवती के नहर में छलांग लगाते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इस बीच दो राहगीरों ने नहर में कूदकर उसकी जान बचाई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवती और एक युवक आपस में झगड़ा कर रहे थे। दोनों के बीच काफी देर से किसी बात पर विवाद हो रहा था। थोड़ी ही देर के बाद युवती ने अचानक नहर में छलांग लगा दी। देखते ही देखते यहां लोगों का जमावड़ा लग गया। हालांकि इस बीच दो युवकों भुजबल यादव और विकास यादव ने नहर में कूदकर युवती की जान बचा ली।

जो साथ था, उसने नहीं की युवती को बचाने की कोशिश

 

इस घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम भी मौके पर पहुंची। नहर से बाहर निकलते ही युवती की हालत बिगड़ने लगी। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। वार्ड पार्षद सुफल दास महंत ने बताया कि मंगलवार सुबह 8 बजे से युवक-युवती आसपास घूम रहे थे। 10 बजे के करीब दोनों नहर के ऊपर खड़े थे। इस दौरान दोनों के बीच विवाद हुआ और युवती ने नहर में छलांग लगा दी। इधर युवक ने उसे बचाने की कोई कोशिश नहीं की। लोगों ने बताया कि वे युवक और युवती को नहीं जानते हैं। दोनों कहां के रहने वाले हैं और कहां से आए हैं, इसकी जानकारी किसी को भी नहीं है। फिलहाल पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है। वहीं हालत स्थिर होने पर युवती का बयान भी लिया जाएगा, तभी पता चलेगा कि दोनों के बीच क्या हुआ था और दोनों कहां के रहने वाले हैं।

Share This Article