CG liquor scam: ईडी ने कोर्ट से पूछताछ के लिए मांगी IAS अनिल टुटेजा की 6 दिन की रिमांड, बहस के बाद फैसला सुरक्षित

Desk Reporter
1 Min Read

रायपुर। CG liquor scam: शराब घोटाला मामले में पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा की रिमांड खत्म होने पर ईडी ने टुटेजा को सोमवार को विशेष कोर्ट में पेश किया। ईडी ने अनिल टुटेजा का छह दिन का फिर रिमांड मांगा है। टुटेजा के वकील ने बताया कि अनावश्यक रूप से रिमांड मांगी जा रही है। बचाव पक्ष के वकील ने कहा कि शराब स्कैम से संबंधित कुछ भी पूछताछ नहीं हुई, दिनभर में एकात घंटे ही पूछताछ हुई है।

 

 

CG liquor scam: कोर्ट में रिमांड पर बचाव पक्ष और अभियोजन पक्ष के बीच बहस पूरी होने के बाद न्यायालय ने फैसला सुरक्षित रखा है। बता दें कि शरा घोटाले मामले में टुटेजा पांच दिन की ईडी रिमांड पर थी। आज रिमांड खत्म होने पर उन्हें फिर अतुल कुमार श्रीवास्तव की कोर्ट में पेश किया गया, जहां दोनों पक्षों की बहस पूरी होने के बाद न्यायालय ने फैसला को सुरक्षित रखा है।

Share This Article