प्रदेश की 3 सीटों पर हो रही है दूसरे चरण की वोटिंग.. 49 लाख वोटर करेंगे मतदान, CEO ने दी….

Desk Reporter
1 Min Read

रायपुर। चुनाव के दूसरे चरण में छत्‍तीसगढ़ की 3 सीटों कांकेर, राजनांदगांव और महासमुंद में कल मतदान होगा। राज्‍य की मुख्‍य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले ने आज प्रेस कांफ्रेंस में मतदान की तैयारियों को लेकर विस्‍तार से जानकारी दी।

 

रीना बाबा साहेब कंगाले ने बताया कि छत्‍तीसगढ़ में दूसरे चरण में शामिल 3 लोकसभा सीटों के लिए कल सुबह 7 बजे मतदान शुरू होगा। तीनों लोकसभा क्षेत्रों कुछ हिस्‍सा नक्‍सल प्रभावित है। ऐसे में वहां सुबह 7 से 3 बजे तक मतदान का समय निर्धारित किया गया है। बाकी हिस्‍से में सुबह 7 से 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे। तीन सीटों पर कुल 41 प्रत्‍याशी चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें सबसे ज्‍यादा 17 उम्‍मीदवार महासमुंद में हैं। राजनांदगांव में 15 और कांकेर में 9 प्रत्‍याशी चुनाव मैदान में हैं।

 

Share This Article