CM के स्वागत में इस शहर में निकली ‘बुलडोजर यात्रा..

Desk Reporter
1 Min Read

बिलासपुर। योगी आदित्यनाथ के आगमन के कुछ ही घंटे पहले बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला के नेतृत्व में ‘बुलडोजर यात्रा’ निकाली गई। सड़क पर निकले बुलडोजर के काफिले को लोग उत्सुकतावश देखते रह गए।

 

बिलासपुर लोकसभा में भाजपा के प्रचार कार्यक्रम में आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हो रहे हैं। उनकी सभा के लिए बिलासपुर लोकसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य तैयारी की गई है। इसी कड़ी में रविवार सुबह शहर में ‘बुलडोजर यात्रा’ निकाली गई। यहां 20 से भी अधिक बुलडोजर सरकंडा लोधी पारा से रैली के रूप में निकले जो नेहरू चौक, राजेंद्र नगर चौक, सिविल लाइन, सत्यम चौक, तालापारा, व्यापार विहार, तारबाहर होते हुए कार्यक्रम स्थल बहतराई स्टेडियम पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान रैली के रूप में बुलडोजर के काफिले को लेकर लोगों के बीच उत्सुकता नजर आयी।

Share This Article