BJP नेता के होटल में पुलिस की रेड, हिरासत में लिए 4 युवक

Desk Reporter
1 Min Read

प्रतीकात्मक तस्वीर

चंडीगढ़ : किशनगढ़ स्थित भगवानपुर के होटल डिस्परिंग में बुधवार रात हुक्का पार्टी चल रही थी। पुलिस को भनक हुई तो डी.एस.पी.पी. अभिनंदन ने कर्मचारियों के साथ होटल में रेड की। इसी दौरान होटल में भगदड़ मच गई। हुक्का पी रहे युवा भाग गए।

पुलिस को होटल के अंदर 6 हुक्के और फ्लेवर मिले। पुलिस ने चार युवकों को हिरासत में लिया है। युवकों ने बताया कि मालिक-मैनेजर के कहने पर होटल में हुक्का चलाया जा रहा था। सूत्रों के मुताबिक, होटल एक बीजेपी नेता का है। आई.टी. पार्क थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share This Article