मनोज तिवारी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे कन्हैया कुमार, कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट

Desk Reporter
1 Min Read

नई दिल्ली। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 10 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए गए हैं। लिस्ट में सबसे चौंकाने वाला नाम कन्हैया कुमार का है। उनको उत्तर पूर्वी दिल्ली से उम्मीदवार बनाया गया है।

दिल्ली में कांग्रेस का आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन है। सीट शेयरिंग फॉर्मूले के तहत आप चार पर व कांग्रेस तीन सीटों पर चुनाव लड़ रही है। आप ने अपने चारों उम्मीदवारों के नामों का एलान पहले ही कर दिया था। कांग्रेस ने अपने तीन उम्मीदवारों का एलान आज कर दिया है। बीजेपी की तरफ से सातों सीटों के लिए उम्मीदवारों का एलान पहले ही हो गया था। उत्तर-पूर्वी दिल्ली सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार कन्हैया कुमार के सामने भाजपा के मनोज तिवारी चुनाव लड़ेंगे।

Share This Article