CG News: दंतेवाड़ा में जवान को अपने ही AK 47 राइफल से लगी गोली, हालत नाजुक

Desk Reporter
1 Min Read

दंतेवाड़ा। CG News: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा नक्सल मोर्चं पर तैनात जवान को अपने ही एके 47 से गोली लगी है। जवान का नाम विजय नाग है, जो अरनपुर थाने में पदस्थ था। गंभीर रूप से घायल जवान को उपचार के लिए जिला अस्पताल दंतेवाड़ा लाया गया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

 

 

CG News: पुलिस सूत्रों के मुताबिक AK 47 चली गोली विजय नाग के सीने में लगी है। जवान विजय नाग अरनपुर जगरगुंडा सड़क में हुए ब्लास्ट के बाद टुकड़ी के साथ पहुंचा था। मौके से लौटने के दौरान विजय नाग के एके 47 से गोली चली, जो उसके सीने में जा धंसी। डाक्टरों ने उसका इलाज शुरू कर दिया है। फिलहाल इस घटना के जांच के निर्देश दिए गए हैं।

Share This Article