BreakingFeaturedकोरबासामाजिक

सेवा के अनेक प्रकल्प से लोगों की कठिनाइयों का निदान, श्रद्धा महिला मंडल का एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने किया सम्मान

कोरबा। नजर घुमाकर देखें तो हमारे आस पास ऐसे लोगों या परिवारों की कमी नहीं, जिन्हें उनकी मुश्किलों से राहत का नाम इंतजार है। ऐसे ही लोगों की ओर सेवा के नित नए प्रकल्प के जरिए एसईसीएल बिलासपुर के श्रद्धा महिला मंडल द्वारा जरूरतमंद वर्ग की कठिनाइयों को यथासंभव दूर करने की पहल की जा रही है। मानव सेवा से जुड़े ऐसे ही कार्यों के लिए महिला मंडल को सम्मानित किया गया है। यह सम्मान श्रद्धा महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती पूनम मिश्रा को प्रसिद्ध अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के हाथों प्रदान कियक गया है।

कोरबा: VIP सुरक्षा औऱ नए कानून का दिया गया प्रशिक्षण.. उत्कृष्ट कार्य करने वालो को SP ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित…

एसईसीएल बिलासपुर में सेवारत श्रद्धा महिला मण्डल को उनके कल्याणकारी कार्यों के लिए नारी शक्ति सम्मान दिया गया है। रायपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में यह सम्मान प्रदान किया गया। श्रद्धा महिला मंडल की अध्यक्ष व एसईसीएल परिवार की प्रथम महिला श्रीमती पूनम मिश्रा ने यह नारी शक्ति सम्मान प्रसिद्ध अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के हाथों ग्रहण किया। समाज में कल्याणकारी कार्यों के लिए श्रद्धा महिला मण्डल को नारी शक्ति सम्मान दिया गया है। रायपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में यह सम्मान प्रदान किया गया।

 

CG Politics: छत्तीसगढ़ में एफआईआर के बाद पोस्टर वार,…राम मंदिर का..देखें राजनांदगांव में चुनावी सरगर्मी

 

Related Articles

Back to top button