Politics: सभा में भाषण देने का नहीं मिला मौका, शहर कांग्रेस अध्यक्ष छोड़ दी पार्टी, पढ़ें पूरी खबर

Desk Reporter
1 Min Read

बैतूल। Politics: जिले में कांग्रेस की गुटबाजी के कारण बुधवार को दोपहर बाद कांग्रेस के शहर जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। सभा में भाषण देने का नहीं मौका मिलने से वे नाराज थे। बता दें कि सुनील शर्मा पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ के खास समर्थक माने जाते हैं।

 

 

Politics: दरअसल बुधवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, विवेक तन्खा, अरूण यादव समेत अन्य कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी में कांग्रेस प्रत्याशी रामू टेकाम के पक्ष में हुई आम सभा में शहर जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा को बोलने का मौका नहीं दिया गया। जिससे नाराज होकर आमसभा होने के कुछ देर बाद ही उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया।

 

 

Politics: उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ को भेजे गए इस्तीफे की प्रतिलिपि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को भी भेज दी है। शर्मा ने अपने इस्तीफे में लिखा है कि मैने आपके नेतृत्व में पूरी निष्ठा के साथ 30 वर्ष तक कांग्रेस पार्टी में विभिन्न पदों पर रहते हुए सेवा की परंतु वर्तमान में मैं जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद पर कार्य करने में असमर्थ हूं। आपसे निवेदन है कि कृपया मेरा इस्तीफा स्वीकार करवाने की कृपा करें।

Share This Article