Shock for Congress in Maharashtra: पूर्व सीएम अशोक चव्हाण ने पार्टी से इस्तीफा, कई विधायकों के साथ BJP में हो सकते हैं शामिल

Desk Reporter
2 Min Read

मुंबई/नई दिल्ली। Shock for Congress in Maharashtra: लोकसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र में कांग्रेस को बहुत बड़ा झटका लगा है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ नेता अशोक चव्हाण ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। खबरों के मुताबिक, उन्होंने कांग्रेस पार्टी के साथ ही विधायक पद से भी इस्तीफा दिया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि चव्हाण जल्द ही बीजेपी में शामिल हो सकते है। उनके साथ कांग्रेस के कई विधायक व नेता भी पाला बदल सकते हैं।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक चव्हाण कथित तौर पर कांग्रेस आलाकमान से नाखुश थे। इसके अलावा 65 वर्षीय चव्हाण की कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले से भी नहीं बनती थी। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में 15 फरवरी को अशोक चव्हाण के बीजेपी में शामिल होने की संभावना है। उन्होंने महाराष्ट्र विधानसभा स्पीकर राहुल नार्वेकर को इस्तीफा सौंपा है। बता दें कि चव्हाण दिसंबर 2008 से नवंबर 2010 तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे थे।

बता दें कि पिछले महीने कांग्रेस के बड़े नेता मिलिंद देवड़ा ने भी कांग्रेस छोड़ दी और शिवसेना में शामिल हो गए। इसके साथ ही देवड़ा परिवार का कांग्रेस से 55 साल पुराना रिश्ता खत्म हो गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए। वहीं कांग्रेस के पूर्व नेता बाबा जियाउद्दीन सिद्दीकी के अजित पवार की पार्टी एनसीपी में शामिल हो गए हैं।

Share This Article