CM चंपई सोरेन के भविष्य का फैसला सोमवार को..हैदराबाद से रांची लौटे विधायक,देखें VIDEO…

Desk Reporter
2 Min Read

नई दिल्ली। झारखंड के नए नवेले मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के लिए सोमवार का दिन बहुत अहम है। वह सोमवार को विधानसभा में विश्वास मत साबित करेंगे। हैदराबाद में रुके महागठबंधन के विधायक वापस रांची लौट चुके हैं। सभी विधायक रांची के सर्किट हाउस में रुके हैं। दरअसल, चंपई सोरेन को विधायकों की टूट का डर था, इसलिए उन्हें हैदराबाद भेज दिया गया।

विधानसभा में दलों की स्थिति

झामुमो- 29
भाजपा- 26
कांग्रेस- 17
आजसू पार्टी- 03
सीपीआई माले- 01
राष्ट्रवादी कांग्रेस- 01
राजद- 01
अन्य- 02

रांची के सर्किट हाउस पहुंचे जेएमएम और कांग्रेस विधायक

रांची के सर्किट हाउस जेएमएम और कांग्रेस विधायक पहुंच चुके हैं। झारखंड की नई सरकार का फ्लोर टेस्ट कल विधानसभा में होने की संभावना है।

कांग्रेस नेता बोले- BJP कर रही हमें तोड़ने की कोशिश

कांग्रेस नेता प्रणव झा ने कहा कि सीएम को वोट देने की इजाजत दे दी गई है। हमारे पास पर्याप्त संख्या है, बल्कि बहुमत से भी ज्यादा है। हम इसलिए आए क्योंकि बीजेपी अभी भी हमें तोड़ने की कोशिश कर रही थी। ईडी, सीबीआई, आईटी का खतरा था। वे हर विपक्षी राज्य को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

 झामुमो और कांग्रेस विधायक पहुंचे रांची एयरपोर्ट

झामुमो और कांग्रेस विधायक रांची एयरपोर्ट पहुंच गए हैं। झारखंड की नई सरकार का फ्लोर टेस्ट कल विधानसभा में होने की संभावना है।

Share This Article