सीजी न्यूज: साय कैबिनेट की बैठक आज, महतारी वंदन योजना व गैस सब्सिडी पर हो सकता है फैसला

Desk Reporter
2 Min Read

रायपुर। नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में बुधवार शाम विष्णुदेव साय कैबिनेट की बैठक होगी। कैबिनेट की बैठक में बीजेपी के घोषणा-पत्र में किए गए वादों पर चर्चा हो सकती है। इसके साथ ही रसोई गैस सब्सिडी पर फैसला हो सकता है। महतारी वंदन योजना पर भी निर्णय साय कैबिनेट में होने की संभावना हैं।

बता दें कि अनुपूरक बजट को कैबिनेट मंजूरी देगी। बताया जा रहा है कि विधानसभा बजट सत्र से पहले बैठक में छत्‍तीसगढ़ सरकार कुछ बड़े फैसले ले सकती है। इस बैठक में मोदी की गारंटी पत्र को लेकर भी चर्चा होगी। विधानसभा चुनाव 2023 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छत्‍तीसगढ़ की जनता के लिए की गई घोषणा पर साय सरकार प्रमुखता से काम कर मोदी की गारंटी को पूरा करने पर कई निर्णय ले सकती है।

0.जनहित से जुड़े मुद्दों पर होगी चर्चा

आज कैबिनेट की बैठक में तृतीय अनुपूरक बजट को मंजूरी मिलेगी। इसके साथ ही बजट 2024-25 को भी अंतिम रूप दिया जाएगा। इसके साथ ही उम्‍मीद जताई जा रही है कि आने वाले लोकसभा चुनाव 2024 को भी विशेष ध्‍यान में रखकर बजट को तैयार किया जाएगा। कैबिनेट में कई जनहित से जुड़े शेष मुद्दों पर भी चर्चा होगी। इसके साथ ही इन पर फैसले भी लिए जा सकते हैं।

Share This Article